कानपुर-मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपा कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नानाराव पार्क में एकत्रित होकर इस अभियान में हिस्सेदारी निभाई इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया है,,,,,,
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश के माटी को नमन और शहीदों को बंधन के कार्यक्रम में ऐतिहासिक नानाराव घाट पर हमारे भारतीय सैनिको के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी अंग्रेजों को मारा था
आजादी के लिए जिन्होंने अपना बलिदान दिया है हम सभी उन वीरो की स्मृति में नमन करने आज हम यहां एकत्रित हुए हैं और दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बनने वाली वाटिका के लिए यहां की पावन मिट्टी को भी संग्रह करने आए हैं हमने यहां की पावन मिट्टी को संग्रहित किया जो कि दिल्ली ले जाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन शहीदों की याद में एक अमृत वाटिका बनेगी और यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस विशेष अवसर के भागीदारी बने हैं,,,,


















