खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है जहा रेलवे में हो रही अपराधीक घटनाओं की रोकथाम हेतु रेलवे राजकीय पुलिस लगातार अभियान चला रही है। और अपराधियों पर नकेल कसकर उन्हें जेल भेज रही है। ताजा मामला शनिवार का है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन जीआरपी पुलिस ने मुकबर की सटीक सूचना के आधार पर प्लेटफार्म नंबर 4, 5 पर 31 किलो अवैध गांजे के साथ दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गांजे दिल्ली ले जा रहे थे। जीआरपी पुलिस उचित कार्यवाही करके आरोपियों को जेल भेज रही है। वही अनुमानित कीमत अवैध गांजे की तीन लाख बताई जा रही है।
जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,31 किलो गांजे के साथ दो शातिर गिरफ्तार,अनुमानित कीमत तीन लाख बताई गई।


















