सिख वेलफेयर सोसायटी व सुखासन सेवा सोसाइटी चौक द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन दिवस की पूर्व सध्या पर एक कार्यक्रम अमर गेस्ट हाउस कानपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम में कानपुर के सभी गुरुद्वारों के लगभग 73 रागी सिंह, सेवादार व ग्रंथियो का प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत पॉलिसी में 2 लाख रुपए व 2 लाख एक्सीडेंटल बीमा टोटल रू0 400000 /- (चार लाख) का बीमा इन दोनों सोसाइटियों द्वारा इन 73 लोगों को आजीवन मुफ्त दिया गया वह सभी 73 लोगों द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दीर्घायु रहे और इसी तरह देश की सेवा करते रहें ऐसा भाव से सम्मान किया गया कार्यक्रम में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि जिस तरीके से नरेंद्र मोदी जी ने सिख समाज के लिए करतारपुर का लांगा (कॉरीडोर) की बात हो चाहे, कानपुर से सन् 2018 से उठी वीर बाल दिवस घोषित करने की बात हो, चाहे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को लाल किले पर आयोजन की बात हो ऐसे अनेकों कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में हुए हैं जो पहले भारत देश में कभी नहीं हुए कार्यक्रम में बोलते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष, गुरविन्दर सिंह छाबड़ा व सुखासन सेवा समिति के प्रधान सरदार गुरजिंदर सिंह मलहोत्रा ने बताया कि 73 लोगों का जीवन मुक्त बीमा दोनों सोसाइटियों द्वारा दिया जाएगा
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपू पांडे जी विधायक सुरेंद्र मैथानी जी रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान श्री हरविंदर सिंह लॉर्ड ने की कार्यक्रम का संचालन डॉ० मनप्रीत सिंह मट्टी ने किया व आभार चरनजीत सिंह नामी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंपी बिंद्रा हरविंदर सिंह पूनी सरदार गगनदीप सिंह, रविंदर
सिंह सोमी, गगन सोनी, संदीप छाबड़ा, मनजीत सिंह सोनी, महेश सोनी, सुरपाल सिंह, एच०पी०एस० लांबा, यश छाबड़ा, हरविन्दर सिंह गांधी आदि प्रमुख लोग थे।
सिक्ख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 73 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा उपहार


















