कानपुर श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.), कानपुर द्वारा 19वां श्री श्याम महोत्सव होटल दि ब्रिज निकट कानपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, महोत्सव का प्रारंभ दोपहर 01:00 बजे श्री श्याम प्रभु की अखंड ज्योत प्रज्वलित करके किया गया, कार्यक्रम मे पहुंचे समाजसेवी जिनको पुष्प को देकर सम्मानित किया गया समाज सेवक मुरारीलाल अग्रवाल ने श्री श्याम प्रभु की आरती कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया मुरारीलाल अग्रवाल ने श्री श्याम प्रभु के दर्शन करने आये भक्तो को लड्डू वितरित किया वही कार्यक्रम मे समाज सेवक मुरारीलाल अग्रवाल की जमकर सराहना की गई मुरारीलाल अग्रवाल ने बातचीत दौरान बताया समाजसेवा और गऊ सेवा माता की सेवा से बढ़ कर दुनिया मे कुछ नही क्या लाए हो क्या लेकर जाओगे श्री श्याम प्रभु की आरती करते समाज सेवक इसलिये हम सभी लोगो को समाज सेवक बनकर लोगो की हर समय हर संभव मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम मे श्याम प्रभु के मनमोहक श्रृंगार के साथ एक तरफ लीले असवार पर दूसरी तरफ श्री गोपीनाथ की झांकी को प्रस्तुत किया गया, जयपुर एवं कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार तैयार किया गया जिसने महोत्सव स्थल पर उपस्थित सभी भक्तजनों को खाटू मंदिर में उपस्थिति का एहसास करा दिया, दरबार में प्रभु को अर्पित छप्पन भोग लगाया गया साथ ही, गजरा उत्सव एवं फूलों की होली द्वारा श्याम बाबा के गुणगान की भक्ति की अमृत वर्षा की गई। जिससे उपस्थित जनमानस ओतप्रोत हो गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर के अति गणमान्य तभी उपस्थित रहे। महोत्सव का समापन महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ महोत्सव में मंडल के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, महामंत्री मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष, समाज सेवक मुरारीलाल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, उत्सव संयोजक निखिल रुहिया आदि उपस्थित रहे।



















