Advertisement

मुरारीलाल अग्रवाल ने प्रभु गजानन की आरती करके लिया आशीर्वाद

कानपुर- श्री गणेश महोत्सव में कार्यक्रम मंगलवार को श्री अखण्ड सेवा समिति ब्रम्हा नगर के तत्वाधान में श्री लम्बोदर महोत्सव बह्मनगर अखण्ड सेवा समिति द्वारा विगत 9 वर्षो से गजानन की स्थापना हुई इसी क्रम में इस बार भी दिन मंगलवार 19 सितम्बर को गजानन महाराज की स्थापना के मौके पर पूरे विधि विधान से पंडित योगेश अवस्थी ने पूजन किया जिसके उपरान्त गजानन के स्थापना के समय पूजन के बाद केक काटकर लम्बोदर महाराज के उत्सव का शुभारंभ एमएलए ग्रुप के चेयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा पूरे भक्तिभाव से प्रभु गजानन की आरती करके जन-कल्याण की कामना की इसके उपरांत उपस्थित सभी भक्तजनों के मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया तत्पश्चात महाआरती के केक को प्रसाद के रूप में सभी भक्तों में वितरित किया गया हजारो की संख्या में महिलाओं ने लम्बोदर महाराज की आरती पूजन में हिस्सा लिया पूजन के उपरान्त महाराज गजानन के स्वागत में आतिशबाजी की गई आसमान में रंगबिरंगी छटा देखते ही बनी, मौके पर उपस्थित सभी भक्तों ने सदस्य जनों के साथ बाबा का जयघोष किया और आतिशबाजी का आनन्द लिया कार्यक्रम में मुख्यरुप से समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल, पदाधिकारी धीरु शुक्ला, मोहित गाँधी, नीरज सूरी, नवनीत मिश्रा, प्रशान्त गुप्ता आदि मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh