कानपुर में न्याय की आस में दो महीने से भटक रहा एक विकलांग पिता ,पुलिस से न्याय न मिलने पर कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए कानपुर देहात शिवली निवासी चंद्रभान ने बताया कि बीती 23 जुलाई 2023 को उनका बेटा संदीप सोनकर अपने मित्र मोहित पाल के साथ गंगा स्नान करने खेरेश्वर घाट गया था जहां पर मोहित पाल व अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर दी आरोप लगाते हुए चंद्रभान ने बताया कि मोहित पाल ने अपने चार साथियों के साथ अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर पहले उनके पुत्र संदीप को मारा पीटा फिर उसके बाद छत से हाई टेंशन लाइन के ऊपर फेंक दिया यह पूरी साजीशन हत्या करी गई है चंद्रभान ने बताया कि शिवराजपुर थाना इस घटना पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है उल्टा चोरी की झूठी एफआईआर दर्ज कर दी गई उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी थी लेकिन फिर भी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं करी गई जबकि उनके मृतक बेटे ने अंतिम चरण में खुद वीडियो के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ बयान दिया है पीड़ित पिता ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे।
कानपुर में न्याय की आस में दो महीने से भटक रहा एक विकलांग पिता


















