कानपुर/ ब्रेनोब्रेन संस्था के तत्वाधान में बीते अगस्त माह में संपन्न कराई गई अंतर जनपदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित किए गए संस्था के निर्देशक अनुराग खेतान ने बताया कि कानपुर जिले के करीब 150 स्कूलों के करीब 2000 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का रिजल्ट आने के बाद आज सभी लोगों को ट्रॉफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती अर्चना खेतन ने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहां की जीवन में अगर आगे बढ़ाना है तो रिजल्ट की चिंता मत करें अगर कोई भी पूरी निष्ठा से किया जाएगा तो निश्चित तौर पर सफलता जरूर मिलेगी अनुराग खेतान ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एल के जी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए संस्था इस तरीके की प्रतियोगिताएं आगे भी संपन्न कराएगी कार्यक्रम का संचालन अनुराग गुप्ता तथा पारुल मित्तल ने किया!
अंतर जनपदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित किए गए


















