Advertisement

त्योहारों में बाजारो को बचाने के लिए ऑनलाइन का बहिष्कार करे

मोटा अनाज वितरण व जागरूकता महाअभियान पूरे वर्ष जारी रहेगा -ज्ञानेश मिश्र
आम सभा व सम्मान समारोह में उप्र राइस मिलर्स एसो के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला ,पहली बार चुनाव हुए चकरपुर आलू सब्जी मंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज कुशवाहा , समाजसेवा करने वाले कानपुर बिल्डिंग मैटीरियल एसो के अध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया व समाजसेवी न्यू आजाद नगर सदबरी रोड व्यापार मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल का सम्मान किया गया
आम सभा में महानगर की मुख्य कमेटी व युवा कमेटी के चुनाव या मनोनयन के लिए तीन सदस्यीय मुख्य कमेटी बनी जिसमे मुख्य व युवा कमेटी के मुख्य पदाधिकारी पदेन सदस्य होंगे

आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में कानपुर महानगर इकाई संगठन के पुनर्गठन या चुनाव की प्रक्रिया को लेकर आम सभा व सम्मान समारोह में उप्र राइस मिलर्स एसो के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला ,पहली बार चुनाव हुए चकरपुर आलू सब्जी मंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज कुशवाहा , समाजसेवा करने वाले कानपुर बिल्डिंग मैटीरियल एसो के अध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया व समाजसेवी न्यू आजाद नगर सदबरी रोड व्यापार मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल का पगड़ी ,शाल व मोती की माला पहनाकर सम्मान किया गया।
आम सभा में महानगर की मुख्य कमेटी व युवा कमेटी के चुनाव या मनोनयन के लिए प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बाजपेई व जिला संयोजक राजे गुप्ता की तीन सदस्यीय मुख्य कमेटी की घोषणा हुई जिसमे मुख्य व युवा कमेटी के महानगर अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह व युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी सहित मुख्य पदाधिकारी 21 पदेन सदस्य होंगे ।
यू पी बिल्डिंग मैटीरियल एसो के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान व कानपुर होटल व रेस्टोरेंट एसो के महामंत्री राजकुमार भगतानी संघठन में शामिल हुए ।
आम सभा व सम्मान समारोह में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि आने वाले त्योहारों में अपनी बाजारो को बचाने के लिए ऑनलाइन खरीदारी का बहिष्कार करे और लोगो को भी इसके नुकसान के बारे में समझाए।
आगे कहा कि मोटा अनाज वितरण व जागरूकता महाअभियान पूरे वर्ष 2023 में जारी रहेगा । यह भी कहा कि महानगर की मुख्य इकाई व युवा इकाई के गठन के लिए नवरात्र के दूसरे दिन 16 अक्टूबर से सभी बाजारों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और 26 अक्टूबर से महानगर इकाई के लिए आवेदन पत्र वितरण करते हुए व्यापारियों से सभी पदों के लिए आवेदन लिए जायेंगे इसके उपरांत कमेटी अपनी बैठक करके चुनाव या मनोनयन का निर्णय लेगी ।
आम सभा की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि महानगर इकाई के गठन के लिए सक्रिय व्यापारियों का चुनाव या मनोनयन होना चाहिए।
यह भी कहा कि हमारा संगठन व्यापारियों की स्टेट जी एस टी विभाग के उत्पीड़न व अन्य सरकारी विभागों से उत्पीड़न होने पर संघर्ष जारी रखेगा ।त्योहारों में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।
आम सभा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वाजपेई ने कहा कि व्यापारी समाज हमारे संगठन के बैनर तले एकत्र हो किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नही होगा।
आम सभा में जिला संयोजक राजे गुप्ता ने कहा कि अनवरगंज मधना रेलवे लाइन हटाकर एलिवेटेड ट्रेक का प्रस्ताव संघठन की जीत है लेकिन अभी भी इसमें जो समस्या आ रही है उसकी लड़ाई जारी रहेगी।
आम सभा में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व महेश सोनी, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,संघठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित,युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी व युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्र,रामकांत शर्मा,सुरेश सिंघवानी ,इखलाक मिर्जा,पवन गौड,आलोक श्रीवास्तव,अनुराग बालूजा ,नरेश भाटिया,सुनील मिश्र,संजय मिश्र,मनोज विश्वकर्मा,सचिन त्रिवेदी,विनायक पोद्दार,अनुराग जयसवाल,पवन गुप्ता,अब्दुल,वहीद ,राकेश शर्मा,राजेश आहूजा,हरीश रामचंदानी,अजय गुप्ता ,मोहित तिवारी,विनय तिवारी ,अनुज त्रिपाठी,दीपक गुप्ता,मनीष गौड,अभिषेक गुप्ता,हर्ष तिवारी ,नदीम खान, राजेंद्र गुप्ता आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh