Advertisement

मुखबिर की सूचना पर चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार

कानपुर। चकेरी पुलिस को एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी। जब मुखबिर की सूचना पर चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है उनके पास से साढ़े सात लाख रुपए नगद और करीब तीन लाख रुपए के सोने के आभूषण बरामद किये है। वही पुलिस आयुक्त के तरफ से चोरी का खुलासा करने वाले टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक डीसीपी शिवा शुक्ला ने वार्ता के दौरान बताया कि चकेरी इलाके में आए दिन काफी चोरी की घटनाएं हो रही थी जिससे लोगो में भय का माहौल व्याप्त हो गया था। जिस पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर टीम गठित का चोरी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की पांच चोर एक जगह छुपे बैठे है जिस पर टीम ने छापा मार कर राजेंद्र कटियार,अजय सिंह, जैकी, रवि गुप्ता, विनीत कटियार चकेरी के जी टी रोड त्रिमूर्ति मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। और उनके पास चोरी किया गया साढ़े सात लाख रुपए नगद और तीन लाख रुपये के जेवर बरामद किये है। पुलिस की पूछतांछ में पकड़े गए अभियुक्तों पर शहर के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh