Advertisement

योगी सरकार मे विकास दुबे के गुर्गों की दबंगई व गुंडई अभी भी लगातार जारी है

जहां कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र मे जमीन कब्जे को लेकर एक और मामला सामने आया है कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि विकास दुबे के समय में उनके साथी राजू दुबे, पप्पू दुबे,जो कि अपने को विकास दुबे का रिश्तेदार बताते हैं उनकी जमीन पर 14 वर्षो से कब्जा कर रखा है बीते दिनों 24 अगस्त 2023 को दबंग राजू दुबे ने उनके ऊपर बोलेरो कार चढ़ा दी थी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे

पीड़ित कन्हैया लाल ने बताया कि सभी दबंग उनको लगातार धमकीं देते हैं जमीन पर छोटी सी परचून की दुकान है उसपर कूढा पानी आदि डालकर परेशान करते हैं जिसके संबंध में उन्होंने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं की गयी

कन्हैया लाल का आरोप है कि पुलिस और लेखपाल भी पूरी तरह से मिले हुए हैं कोई भी एप्लीकेशन दो तो झूठी रिपोर्ट लगा दी जाती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh