कानपुर: कानपुर में एक बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली,,,बुजुर्ग की मौत से परिवार में गम का माहौल हो गया,,,सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया,,,
ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी 69 वर्षीय परवेज मुनीर काफी समय से बीमार चल रहे थे,,,बीमारी सही ना होने की वजह से वो काफी दिनों से डिप्रेशन में आ गए,,,शनिवार को उन्होंने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया,,कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई,,,जिसके बाद परिजन भागकर कमरे में पहुंचे, जहा परवेज मृत अवस्था में कुर्सी पर पड़े थे,,,
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,जिसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की,,,
एसीपी अकमल अहमद खा ने बताया की परवेज काफी समय से बीमार चल रहे थे,,,जिसकी वजह से डिप्रेशन में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली,,,उनका कहना था की सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,,,जिससे हकीकत पता चल सके,,,।
कानपुर: 69 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, बीमारी की वजह से बढ़ गया था चिड़चिड़ापन


















