बाबा आनन्देश्वर कॉरीडोर लाखों शिवभक्तों की आस्था से जुड़ा मुद्दा, लापरवाही नही होगी बर्दास्त – सांसद पचौरी
सांसद पचौरी के प्रयासों से काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो रहा है बाबा आनन्देश्वर कॉरीडोर का निर्माण
कानपुर । धीमी गति से हो रहे बाबा आनन्देश्वर धाम कॉरीडोर निर्माण से नाराज सांसद सत्यदेव पचौरी ने आज स्मार्ट सिटी के अधिकारियों एवं मन्दिर पक्ष की बैठक अपने कैम्प कार्यालय में आहूत की। सांसद पचौरी द्वारा काम धीमी गति से किए जाने के कारण पूछे जाने पर स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी आर. के सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदारों को चिन्हित किया जा चुका है, परन्तु अभी तक उन्हें विस्थापित करने की कार्यवाही प्रारम्भ नही की जा सकी है, जिस पर सांसद पचौरी ने निर्देश देते हुए कहा कि यह कॉरीडोर मात्र विकास कार्य नही हो सकता, यह लाखों शिवभक्तों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी। सांसद पचौरी ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर जो भी अवैध कब्जेदार है, उन्हें विस्थापित कर मन्दिर परिसर का कार्य प्रारम्भ हो जाना चाहिए।
आपको बता दें कि कानपुर लोकसभा के परमट वार्ड में स्थित बाबा आनन्देश्वर धाम अत्यन्त प्राचीन एवं लाखों शिव-भक्तों की आस्था का केन्द्र रहा है। कानपुर नगर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी द्वारा लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से प्रेरित होकर काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बाबा आनन्देश्वर कॉरीडोर बनवाए जाने की एक सुन्दर पहल की है, जिससे सभी कानपुरवासी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। सांसद सत्यदेव पचौरी के निर्देश पर नगर निगम, कानपुर द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत इस कॉरीडोर का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, जिसके प्रथम फेज का कार्य अन्तिम चरण में है।
बैठक में प्रमुख रूप से स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी श्री आर. के. सिंह, परमट मंदिर के महंत जी, क्षेत्रीय पार्षद श्री जितेन्द्र बाजपेई जी, पूर्व पार्षद श्री राजकिशोर तिवारी जी, सांसद प्रतिनिधि श्री निधिश पांडेय जी उपस्थित रहे।


















