कानपुर,वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी ने भारतीय वन्यजीव संस्थान,देहरादून के सहयोग से पं.सहदेव प्रसाद महाविद्यालय,रमईपुर,कानपुर में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती स्वप्निल वरुण (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश कुमार द्विवेदी (सी.डी.सी. डायरेक्टर,छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय) द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ.आशीष त्रिपाठी ने सर्पों के संरक्षण और उनके बारे में जानकारी दी,इसी श्रृंखला में डॉ आलोक श्रीवास्तव और सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने वन्यजीव संरक्षण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।भारतीय वन्यजीव संस्थान से श्री पवन कटियार व कृष्ण प्रकाश उपाध्याय ने गंगा संरक्षण की जानकारी दी।वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव द्विवेदी द्वारा दिया गया। मंच का संचालन डॉ अर्चना अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में डॉ मनीषा,डॉ अपेक्षा,डॉ प्रीती, डॉ ज्ञान,डॉ भावना आदि संस्था के सदस्यों के साथ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ अंकित,समस्त प्रवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कानपुर में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


















