चंद्रनाथ मिश्र ट्रस्ट द्वारा पंडित चंद्रनाथ मिश्र की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर हर्ष नगर स्थित कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,,, जहां गैस्ट्रो के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीयूष मिश्रा द्वारा मरीजों की पेट, दांत और ओबेसिटी आदि के लिए निशुल्क जांच की गई,,, आयोजक डॉ पीयूष मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष इस अवसर पर यह निशुल्क कैंप लगाया जाता है,,, बदलते मौसम में बढ़ते संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि इसके प्रमुख कारणों में से एक बाहर का संक्रमण युक्त भोजन और पानी है,,, वहीं दूसरी ओर बदलते इस मौसम में लगातार बढ़ते संक्रमण से डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी बढ़ रही है,, ऐसे में विशेष सावधानी बरतते हुए दिन के समय मच्छरों से बचाव की बेहद आवश्यकता है साथ ही कहीं पर भी पानी इकट्ठा ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखना होगा,,, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 मरीजो ने चिकिसीकीय लाभ लिया ।
पंडित चंद्रनाथ मिश्र की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर हर्ष नगर स्थित कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया


















