दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर कानपुर का वार्षिक टेक्नोकल्चर लिटरेरी स्पोर्टस फेस्ट पैनोरमा 2012 मेगा उत्सव 3 नवम्बर से 5 नवम्बर तक होना निर्धारित हुआ है विदित हो कि यह मेगा इवेंट विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा डिजाइन किया जाता है किशोर शिक्षकों के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताओं एवं तैयारियों के लिए कार्य करते हैं विद्यालय की फेस्टीवल को आर्डिनेटर इशिता चौधरी, प्रांजल गुलराजानी श्रेया मेहरोत्रा, समर्थ माथुर ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि देश एवं विदेश से लगभग 80 विद्यालयों के 5000 छात्र इस इवेंट में अभी तक रजिस्टर करा चुके है। अतिथि विद्यालयों के छात्रों व शिक्षकों के रहने व भोजन की व्यवस्था मेजबान विद्यालय डी. पी. एस. कल्याणपुर ही सहर्ष करता है। डी. पी. एस. मँगलोर डी. पी. एस. डीगढ़ मास्फोर्ट कॉलेज दिल्ली मायो कॉलेज अजमेर डी. पी. एस. हिसार आदि भाग ले रहे है कोर टीम में प्रमुख रूप से आधार सक्सेना, आरव वीर सिंह, हर्षिल राजपाल है इन्होंने बताया कि तीन दिवसीय मेगा इवेंट में सभी को अपनी प्रतिमा दर्शाने का सुअवसर मिलेगा प्रथम दिन साइस टेक्नोलॉजी कल्चरल इवेंट में प्रमुख रूप से अपग्रेड मन मारकोनी वॉर ऑफ बाइट र गली क्रिकेट नृत्यकृति, साउंड ऑफ रोडो आदि प्रतियागिता होगी दूसरे दिन मॉडल यूनाइटेट नेशन रिदमिक स्ट्रोक खो-खो नाटक एट इन साइस प्रदर्शनी विज्ञान मॉडल व कल्चरल शो की प्रदर्शनी भी लगाई गई आदि प्रतियोगिताओं के साथ छात्रों के मनोरंजन के लिए सेलिब्रेटी जस्सी गिल व बल राय का बैण्ड धूम मचाने और अतिथि छात्रों को झुमाने के लिए आ रहा है जिसमें लगभग 15000 दर्शकों के आने का अनुमान है जो इस जोश भरी शाम के साक्षी बनेगे तीसरे दिन तमाम प्रतियोगिताओं के साथ-साथ परिणाम की घोषणाओं के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम व मेघावी आल राउण्डर छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा तथा प्रतियोगिताओं के समापन की औपचारिक घोषणा होगी की जायेगी विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती अर्चना निगम जी ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास के लिए यह तमाम प्रतियोगिताएँ एक सुनहरा अवसर व मंच देती है जहाँ बिना किसी दबाव के निष्पक्ष, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में सभी छात्र ऊर्जावान, सुरक्षित माहौल में उत्साहपूर्वक अपनी क्षमताओं का आकलन कर सकें। डी. पी. एस. कल्याणपुर अपनी जिम्मेदारी व छात्रों को निखारने का हर संभव प्रयास के लिए समर्पित है।
डी. पी. एस. कल्याणपुर, कानपुर में पैनोरमा 2023 की प्रेस कान्फ्रेन्स


















