Advertisement

अवैध पटाखों के साथ मूलगंज पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कानपुर। दीपावली पर्व को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट मोड पर है। सूत्रों की माने तो थाना मूलगंज हमेशा से सुर्खियों में रहा है जहाँ बारूद के ढेर पर बैठा थाना मूलगंज , हुआ हादसा तो कई मकान बन जाएंगे कब्रगाह जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि जब से थाना मूलगंज प्रभारी सुखबीर सिंह में कमान संभाली तब से कोई भी अवैतनिक कार्य संभव नही हो सका आपको बता दे कि थाना प्रभारी मूलगंज सुखबीर सिंह को जैसे ही सोसल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई की मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टनरोड , बिसातख़ाना , रोटी वाली गली , मनीराम बगियाँ , बाटा जैसी सकरी गलियों में सजी है दर्जनों दुकाने बिना लाइसेंस के संचालित हो रही है तो आनन फानन मे अपने मुखबिरों को अलर्ट करते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के आला पुलिस अधिकारियों को जानकारी देते हुए थाना मूलगंज क्षेत्र में मिश्री बाजार मोहल्ले मे खम्भे के पास बनी विल्डिंग मे पटाखो का भण्डारन लगा हुआ था। मौके पर मौजूद जिसका नाम पता पूछने पर फैजान पुत्र मो0 रफी बताया जिसकी कमरे की तालाशी से काफी मात्रा मे पटाका का समान बरामद किया गया मौके पर लाइसेन्स मागा गया नही दिखा पाया तो थाना मूलगंज पुलिस ने 04.11.2023 को उसके खिलाफ मु0अ0स0-38/2023 धारा 5/9B बिस्फोटक अधिनियम – 1884 पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 14 बण्डल (कार्टून) बिस्फोटक पटाखे ,फुलझडी, अनार, चकरी, मेहताब आदि बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि उसका एक साथी अभी फरार है जल्द ही उसकी भी गिरफ्तरी होगी। गिरफ्तार करने वाली टीम प्र0नि0 सुखवीर सिंह थाना मूलगंज,उ0नि0 रामानन्द,उ0नि0 सतीश कुमार सिंह, उ0नि0 अंकित,उ0नि0 रमाकान्त,का0 लवकेश कुमार,का0अनुज कुमार रहे।

आमिर सोलंकी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh