Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर माँ गंगा के तट पर महाआरती

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा ब्रह्मदेव सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी परमट आनंदेश्वर मंदिर के घाट पर भव्य देव दीपावली का कार्यक्रम कराया गया इसमें 51000 दीपदान एवं बृहद स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो बच्चों और माता – बहनों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया इसमें सबसे अच्छी रंगोली बनाने वाले को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम संयोजक विजय त्रिवेदी बाबा ने कहा कि आज ही के दिन आसुरी शक्तियों का सर्वनाश करके धर्म की स्थापना हुई थी और आज ही स्वर्ग में देवताओं ने दीपावली मनाई थी इसीलिए धरती पर भी और विशेष तौर पर नदियों के पावन तट पर भव्य देव दीपावली मनाई जाती है और यह परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि हम लोगों को भी अपने जीवन में प्रकाश करना चाहिए और दूसरों के जीवन में भी खुशियां लानी चाहिए और प्रकाश लाना चाहिए ऐसे ही पुनीत कार्यों से समाज में एक अच्छी परंपरा का निर्वाह होता है और लोगों के घरों में प्रतिष्ठानों में वह जीवन में सुख समृद्धि व आनंद की प्राप्ति होती है वह अलौकिक शक्तियों की कृपा दया और आशीर्वाद ही मिलता है जिससे जीवन में परम आनंद की अनुभूति होती है इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्दालु जन आरती में सम्मिलित हुए आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रतिभा शुक्ला , अनिल शुक्ला वारसी , छावनी रामलीला अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार , दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजू वाल्मीकि , शिवाकांत पांडे , फखरुद्दीन , सुनील बाल्मिक अज्जू मिश्रा , रामकिशोर तिवारी , अभय तांबे , विजय मिश्रा , शिखर बाजपेई , अशोक कुमार यादव आदि उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh