Advertisement

डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों और अछूतों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया डॉक्टर इमरान

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान की अध्यक्षता में संविधान रक्षा दिवस एवं विचार गोष्ठी सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई जिस का संचालन नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने किया। संविधान रक्षा दिवस एवं विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने पदाधिकारियों के साथ सर्वप्रथम डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। केके मिश्रा ने कहा कि डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 18 91 को महू इंदौर मध्य प्रदेश के एक महार परिवार में हुआ था इनका पूरा नाम भीमराव रामजी आंबेडकर था इनके पिता का नाम मालोजी सकपाल था इनकी माता का नाम भीम बाई था 5 साल की उम्र में पिंकी माता का निधन हो गया था। मुख्य रूप से उपस्थित डॉ इमरान अभिषेक गुप्ता मोनू गोपाल अग्रवाल के के मिश्रा संजय सिंह वरुण मिश्रा आशू खान संजय सिंह पटेल मिंटू यादव अनवर मंसूरी एडवोकेट वरुण मेहता जावेद जमील नंदलाल जायसवाल हाजी इखलाख अहमद बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh