Advertisement

थामा प्रसपा का साथ

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण विधानसभा बिल्हौर क्षेत्र में एक चौपाल बैठक संगठन के विस्तार के संबंध में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवकुमार कुमार बेरिया की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव डॉ सत्येंद्र सिंह यादव सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया के निर्देशन पर डॉ सत्येंद्र सिंह यादव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई एवं उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया मनोनयन पत्र देकर फूल मालाओं से जिला संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया डॉ सत्येंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की तरह समाजवादी पार्टी का संगठन भी भ्रष्टाचार में शामिल हो गया है जो टिकट के नाम पर लाखों रुपए वसूले गए हैं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जगह समाजवादी पार्टी में नहीं बची है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हर वर्ग के व्यक्ति को सम्मान वह भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सदैव किसान मजदूर व्यापारी दलित पिछड़े अगड़े वंचित लोगों के सदैव हितैषी रहे हैं। मुख्य रूप से उपस्थित शिव कुमार बेरिया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति राजपाल यादव डॉ सत्येंद्र सिंह यादव प्रेम प्रकाश दुबे आनंद शुक्ला आकाश प्रजापति अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh