Advertisement

युवाओं ने ठाना है कांग्रेस को लाना है

गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं ने ठाना है कांग्रेस को लाना है कार्यक्रम का आयोजन किया। जानकारी देते हुए गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सरायमीता पनकी विजय नगर अंबेडकर नगर फजलगंज दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन संविधान के निर्माता डॉ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को स्नान कराने के बाद माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। दूसरे दिन युवाओं ने ठाना है कांग्रेस को लाना है नुक्कड़ सभा का विभिन्न क्षेत्रों में आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस की नीतियों से आम जनमानस को अवगत कराया गया। और युवाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केंद्र और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से उपस्थित करिश्मा ठाकुर, रवी गौतम , लाला अवस्थी , मनिया शुक्ला , राजू , सीटू सिंह , राहुल यादव , गुड्डु सिंह , प्रशांत , ब्रिजेश , अनीश वारसी , गौरव गौतम , सौरभ , आर्यन , सुमित ठाकुर , किशन , सोमू आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh