Advertisement

बाराबंकी में स्कूली बस पलटी, 6 बच्चों की मौत: 25 गंभीर घायल, लखनऊ से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

बाराबंकी में मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कूली बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसा बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में हुआ। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे लखनऊ चिड़ियाघर पिकनिक मनाने गए थे। यह सभी सूरतगंज कस्बे के एक निजी स्कूल के बच्चे थे। लौटते आते समय हादसा हो गया। बस में 40 बच्चों के अलावा 6 टीचर और स्टाफ सवार थे।वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, बस लखनऊ से बच्चों को लेकर आ रही थी। वहीं एक बाइक सवार विशुनपुर से देवा जा रहा था। पहले बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बहुत भयानक था। चीख पुकार मच गई। हम लोग यहीं बैठे थे। सभी लोग बचाने दौड़े। बाइक वाला अकेला था। वो बचा नहीं है।

ASP सीएन सिन्हा ने बताया, आज शाम लगभग साढ़े पांच- पौने छह बजे के बीच हादसा हुआ है। 40 बच्चे टीचर्स के साथ एक बस से लखनऊ पिकनिक के लिए गए थे। वहां से लौटते समय देवा से फतेहपुर के पास सगारपुर में अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस हादसे का शिकार हो गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी में भी घायलों का उपचार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh