Advertisement

सपा व्यापार सभा ने संविधान रक्षा दिवस मनाया

कानपुर,14 अप्रैल।संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आज कैंट स्थित समाजवादी व्यापार सभा का कैम्प कार्यालय मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा उठा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा द्वारा डॉ0 अम्बेडकर सहित डॉ0 राममनोहर लोहिया को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बाबासाहेब की 130 वी जयंती पर संविधान रक्षा दिवस व व्यापारी दीपावली मनाई गई।
इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की भाजपा का सत्ताकाल कालिमामय है। लोकतंत्र और संविधान दोनों को कमजोर किया जा रहा है। बाबा साहेब ने देश में एकमत एक व्यक्ति का प्राविधान कर संविधान में अमीर-गरीब, महिला-पुरूष सबको एक समान अधिकार दिए। छोटे बड़े हर व्यापारी को समान अवसर का अधिकार भी बाबासाहेब ने ही दिया।उन्होंने पिछड़ों, अनुसूचित जातियों-जनजातियों को आरक्षण का लाभ दिया। भाजपा संविधान में वर्णित उद्देशिका की उपेक्षा कर रही है। वह समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रही है। डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर के बीच एक साथ मिलकर राजनीति करने का प्रसंग बना था। उससे दलित राजनीति का मुख्यधारा और समाजवादी विधारधारा से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त होता और एक बड़ी ताकत बनती परन्तु असमय बाबा साहेब के निधन से वह एकता नहीं हो सकी। देश के लिए प्रगति का द्वार खोलने का सिर्फ और सिर्फ यही रास्ता है, और उस रास्ते को दिखाने वाले बाबा साहेब को आज हम बारम्बार प्रणाम करते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh