Advertisement

पीड़िता ने न्याय मिलने पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का किया आभार व्यक्त

 

ग्वालटोली पुलिस ने 25 हजार इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना ग्वालटोली अंतर्गत लोधवाखेड़ा धारमखेड़ा निवासी गुड्डी ने 30 मार्च को ग्वालटोली
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुड्डी ने बताया कि गांव के शिवा समेत 8 लोगों ने मेरे बेटे विशाल पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी थी।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर चार्जशीट दाखिल कर दी गयी थी मुख्य आरोपी शिवा 3 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया शिवा के गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही रात में विधायक अभिजीत सांगा समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि पुलिस बेगुनाह शिवा को जेल भेज रही। उसको छोड़ने की मांग करने लगे और समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठ गए थे। गुड्डी ने पुलिस की इस कार्यवाही पर सराहना की और हम सभी पूरा परिवार पुलिस से संतुष्ट है और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी न्याय की उम्मीद करते है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh