Advertisement

,भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्याम सिंह पंवार जी का जन्मदिन उनके निवास व विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारो ने बड़ी धूम-धाम से मनाया

कानपुर,भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्याम सिंह पंवार जी का जन्मदिन उनके निवास व विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारो ने बड़ी धूम-धाम से मनाया। वही पत्रकार स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज हम लोगों ने पटका पहनाकर व केक काटकर जन्मदिन मनाया है यह ये एक नेकदिल इंसान हैं और अपने छोटे व बड़ों को पूरा सम्मान देते हैं और अपने छोटे भाई के रूप में पत्रकारिता कर रहे साथियों को पत्रकारिता के गुण बताते रहते हैं मैं इनके दीर्घ आयु एवं बेहतर स्वस्थ की कामना करता हूं कि ये हमेशा निरोगी रहें। ये खबरों को हमेशा प्राथमिकता देते हैं और कोई भी छोटी बड़ी खबर इनसे छूट नहीं सकती है। इन्होंने हमेशा गरीबों एवं मजलूमों की मदद की है। पत्रकार विशाल सैनी ने बताया कि इनकी लेखनी खोजपरक और तथ्यों से परिपूर्ण होती है।पत्रकारिता के लम्बे सफर में अनेकों पत्रकारों को लिखने और खबरों को धार देने के गुण सिखाए है। कानपुर में बल्कि कई राज्यों में इनका सम्मान हो चुका है। वरिष्ठ पत्रकार श्याम सिंह पंवार जी ने बताया कि पत्रकारिता के इस गिरते स्तर के लिए पत्रकार स्वयं जिम्मेदार है,उसे अपने स्वयं में झांक कर इस गिरते हुए स्तर को सुधारना चाहिए और पत्रकारों को हमेशा जनहित में लेखन ज्यादा करना चाहिए जिससे समाज को एक नई दिशा और दशा मिल सके वही सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों से बचे और उसकी पुष्टि करे तभी आगे प्रसारित करें। वही उन्होंने कहा कि कभी भी किसी भी समस्या या लेखन में मेरी कोई भी जरूरत हो तो मुझसे मदद ले सकते हैं। इस अवसर पर विशाल सैनी,स्वप्निल तिवारी,रितेश समुंद्रे,रोहित कश्यप,के के साहू,मो.आमिर,जितेंद्र बाल्मिकी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh