कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र श्याम नगर निवासी राजीव मिश्रा ने थाना चकेरी और श्याम नगर चौकी पुलिस को निष्क्रिय बताया भाजपा नेता का नकद बीस हज़ार, व कागज़ात रखा हुआ बैग दिन दहाड़े चोर उठा ले गए
चकेरी श्याम नगर में भाजपा नेता अपने घर के बाहर कुर्सी पर रखा नकद 20,000 रखा हुआ बैग दो आरोपित चोरी कर ले गए। पीड़ित ने डायल 112 मिलाकर मामले की शिकायत की है, डायल 112 ने आकर भाजपा नेता को झूठा आश्वासन देते बोले के अभी हम लोग चकेरी थाना और चौकी में सूचना देकर पुलिस भेजकर आरोपियों को पकड़ वाते है,
श्याम नगर निवासी भाजपा नेता राजीव मिश्रा के अनुसार गुरूवार सुबह वह घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। उनके बगल वाली कुर्सी में 20 हजार रुपयों से भरा बैग रखा था। राजीव मिश्रा ने बताया कि वह मोबाइल लेने के लिए घर के अंदर गए। तभी दो युवकों ने उनका बैग उठा लिया और भागने लगे। राजीव ने बाहर आकर देखा तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन आरोपित भाग निकले पीड़ित ने बताया श्याम नगर क्षेत्र अपराधियों और नशेबाजी का अड्डा बनता जा रहा इसकी जानकारी थाना और चौकी पुलिस को कई बार दी,युवाओं को नशा परोशा जा रहा लड़के छेड़खानी और लूट जैसी घटनाएं आए दिन करते है पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है समय से कार्यवाही होता तो घटनाएं रोकी जा सकती है लेकिन लगता है चकेरी पुलिस किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में है ज़ब दोनों व्यक्तियों को मैंने पहचान लिया था तो अभी तक पुलिस घटना से अनजान क्यों है।
चोरो ने भाजपा नेता के पैसे वाले बैग को बनाया निशाना


















