Advertisement

ए सी पी कैंट अंजलि विश्वकर्मा व थाना जाजमऊ प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र व उनकी टीम ने पुलिस के नाम को ख़राब करने वाले चोर को किया गिरफ्तार

जाजमऊ पुलिस ने शहर में घूम घूमकर कारों को चोरी करने वाले बर्खास्त सिपाही समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया,पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की चार कारें भी बरामद की है,पुलिस ने आरोपितों के पास से दो की जनरेट प्रोग्रामिंग मशीन, ड्रिल, कार डिस्प्ले, रेती, पेचकस समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार पिछले कुछ समय से शहर भर में कार चोरी की वारदातों हो रही थीं। जाजमऊ थानाक्षेत्र अंतर्गत भी एक कार चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आरोपित की पहचान की और उसे नौबस्ता से पकड़ा गया। जिसके बाद पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम झांसी के नई बस्ती सिया मस्जिद कम्पाउण्ड निवासी परवेज अहमद बताया। साथ ही आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह 1995 बैच का सिपाही है। साथ ही आरोपित कानपुर के काकादेव, नर्वल, ग्वालटोली समेत अन्य थानों में तैनात रहा है। आरोपित वर्ष 2014 में उत्तराखंड में लक्जरी कारों की चोरी के मामले में जेल भी जा चुका था,वहीं पुलिस विभाग में होते हुए भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के चलते झांसी में आरोपित के खिलाफ जांच बैठाई गई। जांच में दोषी पाये जाने पर उसे वर्ष 2015 में बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से आरोपित घूम घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित के साथी घाटमपुर के खबाड़ामोहल्ला निवासी समीउल्लाह खान को गिरफ्तार किया। आरोपित का साथी कारों को चुराने के बाद उन्हें स्क्रैप में बेचने या फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें दूसरे जनपदों में बेचने का काम करता था। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर नौबस्ता के एक मैदान से चार चोरी की कारों बरामद किया गया,दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh