Advertisement

जाजमऊ थानाक्षेत्र स्थित नाज टेनरी में लगी भीषण,आग बुझाते समय बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से दमकल कर्मी हुआ घायल

कानपुर

जाजमऊ थानाक्षेत्र के स्थित नाज टेनरी में लगी भीषण आग, आग बुझाते समय बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से दमकल कर्मी हुआ घायल, दमकल की 5 गाड़ियो ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कानपुर के जाजमऊ थानाक्षेत्र में देर रात अज्ञात कारणों के चलते नाज टेनरी में भीषण आग लग गयी । आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने कंट्रोल रूम को आग की भयावता बताई तो महराजपुर रूमा और मीरपुर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकल वाऊजर हादसे की जगह पर पहुंचे ।

फायर कंट्रोल रूम में देर रात मिली आग की सूचना पर जाजमऊ 150 फिट रोड स्थित नाज टेनरी के लिए फायर विभाग दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचा यहां पहुंच कर आग की भयावता के चलते मीरपुर, और रूमा से भी दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया, लगभग 5 दर्जन से अधिक चक्कर और 6 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । आग बुझाने के दौरान टेनरी के अंदर छत का प्लास्टर गिर जाने से एक दमकल कर्मी घायल हो गया जिसे तत्काल नजदीकी काशीराम अस्पताल ले जाया गया । फिलहाल उसकी हालत खतरे के बाहर है ।
नाज टेनरी के अंदर अपर बनाने वाली मशीनें जल कर खाक हो गयी है फिलहाल जानकारी के अनुसार नुकसान करोड़ो का है, किसी प्रकार की कोई जनहानी की कोई सूचना नही है । आग लगने के कारणों और नुकसान के आकलन की कोशिश अभी जारी है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh