एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम के तत्वावधान मे विश्वकप टी-20 विजेता टीम के सदस्य व भारत के किक्रेट टीम के चाइनामैन गेदबाज कुलदीप यादव, कोच कपिल पाण्डेय, रोवर्स क्लब के संरक्षक साजन राय,रोवर्स क्लब के निवर्तमान अघ्यक्ष अनिल राय को राष्ट्र रत्न सम्मान-2024 से डेरा रेस्टोरेंट, साई काम्प्लेक्स, जाजमऊ मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भानू प्रकाश शुक्ला के गीत मेरा रंग दे बसंती चोला पर आये अतिथियो को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश भक्ति गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया। कुलदीप यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 17साल बाद विश्व कप टी-20 जीतने पर जो खुशी व आनन्द महसूस हुआ, वह एक यादगार बन गई। कानपुर के बच्चे देश मे अपना नाम रोशन करे,हमे लगता है हम ऐसा काम करे गाउन्ड के बच्चे नाज कर,सके। भारतीय टीम के लिए खेलना एक उपलब्धि है। कोच कपिल पाण्डेय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आगामी श्रीलंका की सीरीज मे भी वह अपना शानदार प्रदर्शन करेगे। रोवर्स क्लब के संरक्षक साजन राय ने कहा कि कुलदीप यादव अब आलराउंडर बनकर उभरेगे, आशा ही नही हमे पूर्ण विश्वास है कुलदीप मे एक आलराउंडर की प्रतिभा छिपी है। रोवर्स क्लब के निवर्तमान कप्तान अनिल राय ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन की कानपुर टीम ने हम लोगो को सम्मानित किया। हम ह्दय से आभार व्यक्त करते है। मंच का संचालन मनोज सेंगर ने किया। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव और दिलीप कुमार मिश्रा को तरंगा रूपटटा व राष्ट्र रत्न सम्मान-2024 से सम्मानित किया। आदित्य सिंह यादव, मीना सिंह यादव, शिव देवी अग्रहरि,सैलजा रावत ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वही सामूहिक विवाह के लिये 51 हजार दान दिया गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम ने ओम जन सेवा संस्थान की अघ्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) 11 गरीब कन्याओ की सामूहिक विवाह के लिये 51 हजार रूपये की घनराशि दान दिया। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जग महेंद्र अग्रवाल, कमल सिंह यादव, अरूण अग्रवाल, सनी जायसवाल, विनोद मिश्रा, राकेश ओझा,ममता मिश्रा,राजेश अवस्थी,सैलजा रावत, शिव देवी अग्रहरि (सीमा), श्रेय मिश्रा, शिवास मिश्रा, यश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
एंटी करप्शन की समस्त टीम ने क्रिकेटर कुलदीप यादव का किया सम्मान


















