Advertisement

सपा सांसद डिंपल यादव ने नसीम सोलंकी के समर्थन में किया रोड शो

कानपुर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा सांसद डिंपल यादव का रोड शो हो रहा है। 2 घंटे के रोड शो में शामिल होने के लिए सपा समर्थक इरफान सोलंकी के फेस मास्क पहनकर पहुंचे हैं। सपा सांसद डिंपल यादव सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में रोड शो कर रही हैं।
इसी दरम्यान अजान होने पर कुछ देर के लिए डिंपल ने रोड शो को ही रोक दिया। अजान खत्म होने के बाद एक बार फिर रोड शो शुरू हो गया है।
बता दें कि इस रोड शो में अखिलेश यादव को भी शामिल होना था, मगर ऐन वक्त पर उनका प्रोग्राम कैंसिल हो गया। अखिलेश मीरपुर में चुनाव कैंपेन कर रहे हैं। सांसद डिंपल यादव का रोड शो एक किमी लंबा है। वह दोपहर एक बजे संगीत सिनेमा के पास से रोड शो करेंगी। इसके बाद चंद्रिका देवी चौराहा, हलीम कॉलेज होते हुए रूपम चौराहा पहुंच कर रोड शो खत्म होगा।
रोड शो में कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। नसीम सोलंकी को कांग्रेस भी चुनाव लड़वा रही है। इससे जातिगत समीकरण नसीम के पक्ष में बनता दिख रहा है।
डिंपल यादव की गाड़ी के पीछे सपा समर्थक पीछे चल रहे थे। लोग अखिलेश यादव, नसीम सोलंकी जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। इस दौरान छतों से डिंपल यादव के ऊपर पुष्पों की वर्षा की जा रही है।
सपा समर्थक का जोश हाई है। हाथ में बाबा भीम राव अंबेडकर, मुलायम सिंह यादव की तस्वीरें लेकर पहुंचे हैं। सपा का चुनावी थीम सॉग बैक ग्राउंड में बज रहा है।
लाल रंग की कार पर डिंपल यादव के साथ नसीम सोलंकी और रागिनी सोनकर दिख रही हैं। वह पब्लिक के सामने हाथ जोड़कर वोट देने की अपील कर रही हैं।
डिंपल के साथ सपा कैंडिडेट नसीम सोलंकी मौजूद हैं, सपा समर्थकों की भीड़ है। लोग अखिलेश यादव के जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। छतों से फूलों की बारिश की जा रही है।
डिंपल यादव सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के लिए वोट मांगेगी। VIP मूवमेंट को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी है। आज सभी थानों की फोर्स सड़क पर नजर आ रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh