Advertisement

हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल कार्यकारिणी सभा का आयोजन हुआ

हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल कार्यकारिणी सभा का आयोजन कैंप कार्यालय 193/C ब्लॉक श्याम नगर में मंडल अध्यक्ष वह राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री तारिणी कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई l इस सभा में प्रांत के हिंद मजदूर सभा के वर्किंग जनरल सेक्रेटरी माननीय श्री एलएन पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस सभा में कानपुर मंडल हिंद मजदूर सभा सभी प्रतिनिधियों ने मुख्य एजेंडा – पिछली बैठक की कार्रवाई, हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल के अधीनस्थ 06 जिले, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, कन्नौज,और फर्रुखाबाद मैं जिला प्रतिनिधि और हिंद मजदूर सभा का जिला संगठन निर्माण पर विचार विमर्श, किया गया l इसमें हिंद मजदूर सभा के महामंत्री श्री योगेश ठाकुर ने विगत वर्षों में की गई कार्य और उपलब्धियां पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला इसके उपरांत हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल के अध्यक्ष वह राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय तारिणी कुमार पासवान जी ने श्रमिकों के विरुद्ध लाई गई 04 श्रमिक कोड को रद्द करने पर जोर दिया मजदूरों को अपनी सामाजिक सुरक्षा को बचाने हेतु एकजुट होने की सलाह दी इस सभा में केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री एलएन पाठक जी सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए ईमानदारी से काम करने की सलाह दी इसमें सभी प्रतिनिधियों ने अपने केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री एलएन पाठक जी को पुरजोर से स्वागत तथा तथा नारे लगाए l अंत में हिंद मजदूर सभा कानपुर मंडल के अध्यक्ष सभी को धन्यवाद देते हुए प्रतिनिधि सभा का समापन की इस सभा में मुख्य रूप से रमाशंकर रघुवीर सिंह आनंद कुमार वीके यादव बनवारी लाल राजकुमार राम भरोसे विद्याकांत तिवारी रामसूरत पासवान निजामुद्दीन दयानंद पासवान नवल पासवान योगेंद्र पासवान सियाराम पासवान राजकुमार सिंह अजय कुमार जगन्नाथ जितेश कुमार कर्मवीर कुमार गोपेश कुमार शिवकुमार विनोद पासवान गांधारी पासवान प्रमोद आदि मौजूद रहेl

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh