Advertisement

आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में मंगलम हॉस्पिटल देगा 30 परसेंट का डिस्काउंट

कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित मंगलम पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल 8 वर्षों से मरीजों की सेवा कर रहा है। अस्पताल के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भर्ती मरीजों को बिल में 30 परसेंट का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह जानकारी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राजेश सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी की सारी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं साथ ही जनरल बेड के इस अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों का समुचित इलाज उचित मूल्य पर किया जाता है ताकि मरीज और उनके तीमारदारों पर आर्थिक भोज का संकट न उत्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मेडिसिन सर्जरी की समुचित व्यवस्था है और 6 डॉक्टर का पैनल यहां पर मरीजों की देख रेख के लिए कार्यरत रहते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh