Advertisement

मेडिकल कॉलेज कैंपस से निकाला विशाल जवारा

कानपुर। नवरात्रि पर्व अष्टमी के दिन मेडिकल कॉलेज कैम्पस से विशाल जवारा निकाला गया। श्री दुर्गा माता महाराणा मंदिर शनि धाम गुटैया बाजार रावतपुर नेतृत्व में निकले जवारे में सैकड़ो की संख्या में भक्तगण माता के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए जवारा में चल रहे भक्तगणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन में भी सहयोग दिखाई दिया। जवारा मेडिकल कॉलेज कैंपस से गोल चौराहा रावतपुर क्रॉसिंग देवकी सिनेमा कुलवंती नर्सिंग होम सर्वोदय नगर होते हुए मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुआ इस दौरान मंदिर के महंत एवं प्रबंधक राम अवतार दास ने बताया कि यह जवारा बीते 1985 से लगातार निकाला जा रहा है और आगे भी निकलता रहेगा भक्तों की मंदिर के प्रति ऐसी आस्था है कि प्रत्येक जवारे में भक्तों की संख्या में इजाफा ही देखने को मिलता है। व्यवस्थापक अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया कि जवारे में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं व बच्चे भी सांग लगवाते हैं और मंदिर से जुड़े सभी सदस्य उनकी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहते हैं ताकि किसी भी भक्त को दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भक्तों में माता के प्रति आस्था ऐसी रहती है कि वह नवरात्रि पर्व के आने का इंतजार करते हैं और जैसे ही नवरात्र शुरू होता है वैसे ही मंदिर में आकर जवारा के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपना नाम सुनिश्चित करवाते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh