Advertisement

रामगढ़िआ गुरुद्वारे से निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

कानपुर। आगामी बैसाखी पर्व को ध्यान में रखते हुए लाल बंगला स्थित गुरुद्वारा रामगढ़िआ से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए पुनः गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुई। इस दौरान नगर कीर्तन का क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा भी की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी नगर कीर्तन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता हुआ दिखाई दिया। गुरु ग्रंथ साहिब जी एवं पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा रामगढ़िआ से आरंभ हुआ नगर कीर्तन सुभाष रोड लाल बंगला गुरु गोविंद सिंह मार्ग गुरुद्वारा माता साहिब कौर लखनऊ बाईपास हरजिंदर नगर चौराहा होते हुए गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुआ गुरुद्वारा कमेटी के सीनियर प्रधान सरदार असवत सिंह प्रधान सरदार अमरजीत सिंह एवं संस्था के महासचिव सरदार लखविंदर सिंह ने आई संकटों को बधाई दी तथा सेवा करने वाले संस्थानों एवं अतिथियों का धन्यवाद किया। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष महामंत्री एवं रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष महामंत्री ने शोभायात्रा में आए हुए संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर सरदार बलवीर सिंह सरदार सुखवंत सिंह परमजीत सिंह गुरमीत सिंह जसपाल सिंह जोगिंदर सिंह इंद्रजीत सिंह समेत कई अन्य लोक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh