रोटरी क्लब ऑफ कानपुर द्वारा सिविल लाइन्स स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट मे ईद मिलन समारोह का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया गया। ईद मिलन समारोह के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली क्लब सदस्यों ने सिवई खिलाकर मुंह मीठा कराया तथा गले मिलकर एक दुसरे को ईद की बधाई दी। कार्यक्रम मे सूफी गायक हार्दिक मिश्रा और उनकी टीम द्वारा फिल्मी कव्वाली, सूफी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी सूफी गीत दमा दम मस्त कलंदर ने रोटेरियन्स को झूमने को मजबूर कर दिया. इसके साथ साथ खुदा भी आसमान से जब जमीन पर देखता होगा सैया तू जो छू ले प्यार से आदि गीत से समा बांधा। पूर्व अध्यक्ष रुफी वकी ने ईद पर अपने विचार रखें तथा शानदार आयोजन के लिये क्लब अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं सचिव दीपक अग्रवाल का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि क्लब में सभी त्योहार हम सभी सदस्य बड़े सौहार्द पूर्ण और हंसी-खुशी मनाते आ रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे इन पारिवारिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है मानवता के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है इस अवसर पर मुख्य रूप से आर एस ग्रोवर,पी एन जैन,सुधीर मेहरोत्रा,सुशील चक सुशील अग्रवाल,गौरव तिवारी,गौरव जैन,गुलनवाज लारी,नजम हमराज,जावेद अहमद,डॉ नदीम फारुकी,मनोज गुप्ता,जिम्मी भाटिया,योगेंद्र कुमार,डॉ रोनल कुमार,विराट गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया


















