Advertisement

हनुमान जयंती के अवसर पर पनकी मंदिर में होगा विशाल भंडारा

कानपुर। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर पनकी मंदिर में भगवान बजरंगबली का भव्य श्रृंगार के उपरांत महा आरती का आयोजन संपन्न होगा महाबली के भोग के उपरांत मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के महांत महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज ने दी उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मंदिर के सभी निकास द्वारों पर तैनात रहेगा साथी भक्तों को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की आसुविधा न हो इसके लिए मंदिर कमेटी से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उनकी मदद के लिये मुस्तैद रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बाबा का भव्य श्रृंगार प्रातः काल में किया जाएगा इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर के चारों गेट पर सीसीटीवी कैमरे संचालित है। जिसका कंट्रोल लंबी पुलिस की निगरानी पर रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी मंदिर प्रांगण व उसके आसपास क्षेत्र में न हो

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh