Advertisement

हनुमान जयंती पर भव्य वाहन शोभायात्रा

हनुमान जयंती के अवसर पर आज हनुमान मंदिर, सनिगवां से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो कि भाभा नगर, अन्ना चौराहा, सनिगवां होते हुए उसी स्थान पर समाप्त हुई। जिसका नेतृत्व भवानी शंकर राय कर रहे थे। सैकड़ों वाहनों का काफिला मोटरसाइकिल, स्कूटर व कार से जयघोष लगाते चल रहा था। जय जय श्री राम , जय हनुमान के घोष के साथ यात्रा जोश के साथ चल रही थी। इस बाबत पार्षद भवानी शंकर राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत कई वर्षों से हनुमान जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकलती आ रही। स्नातक धर्म में हिन्दुओं की एकता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिघि सुरेन्द्र अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हनुमान जयंती पर के अवसर कई वर्ष से वाहन शोभायात्रा निकाली जा रही है, भारतीय संस्कृति व परम्परा को जीवित रखना हमारा कर्तव्य बनता है। हिन्दू को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। हम सबको मिलकर हनुमान जयंती पर अपने आसपास के मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान जी के दर्शन करके सुन्दर काण्ड का पाठ भी करना चाहिए। इसमें प्रमुख रूप से अमिताभ पाण्डेय, पियूष सिंह, संजय शुक्ला राजेश कुमार, सोनू मिश्रा, आदित्य मिश्रा , संतोष भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh