Advertisement

कलक्टरगंज संयुक्त व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

कानपुर। कलक्टरगंज संयुक्त व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह मे चुनाव अधिकारियों के नेतत्व मे सरताज अहमद, महेंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता ने सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई  वही आय हुए अतिथियों को मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने उपस्थित सभी व्यापारियों ने निर्वाचित कमेटी को व्यापार मंडल को मजबूत बनाने व व्यापारी संघर्षों पर मिलकर काम करने का आवाहन किया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के बाद आए हुए सभी कवियों का भी प्रतीक चिन्ह देकर व्यापारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। हास्य कवि का आयोजन किया गया जिसमें कवियों द्वारा अपने काव्य पाठ किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकुंद मिश्रा, विधायक अमिताभ वाजपेई, अभिषेक गुप्ता पार्षद, सुशील तिवारी पार्षद, आदर्श गुप्ता पार्षद, अमित गुप्ता पार्षद, व्यापार मंडल से श्री राम किशोर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज दीक्षित, व अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिनका स्वागत मंडल द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से कृपा शंकर त्रिवेदी, रोशन गुप्ता, मयंक यादव, आशीष गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, संजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, निखिल, देवांश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh