Advertisement

श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारीयो ने करी पत्रकार वार्ता

कानपुर। दिन मंगलवार को सनिगवां स्थित एक होटल में 17 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा पर  पत्रकार वार्ता की गई। जिसमें श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि रामनवमी के पावन पर्व पर श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति के द्वारा बीते 13 वर्षों से लगातार प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है आज उसी कड़ी में 14वीं भव्य रामनवमी शोभायात्रा सनिगवां स्थित बालाजी मंदिर टैंपो स्टैंड से निकाली जाएगी।
यह शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर – अन्ना चौराहा, चिश्ती नगर, तिरंगा चौराहा से हाईवे होते हुए वापस बालाजी मंदिर में आकर समाप्त होगी। लगभग 4 किलोमीटर की इस यात्रा में हजारों लोग समिति एवं अपने सनातन के प्रति अपार स्नेह रखने वाले लोग और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और परशुराम जी की जयकारे लगाते हुए दिखाई पड़ेंगे। भगवा झंडे से पुरी यात्रा मानो अयोध्या के सामान जगमगा उठती हैं। वही इस शोभा यात्रा में तरह-तरह की झांकियां से रामभक्तों का मन अपनी तरफ मोह लेती है। छोटे-छोटे बच्चे भगवान का स्वरूप बनते है कोई राधा बनता है तो कोई भगवान श्रीराम बनते हैं कोई हनुमान बनता है कोई भगवान शिव माता पार्वती बनते हैं। इस शोभा यात्रा में ब्रम्हनाद की भी व्यवस्था की गई है। इस यात्रा में शहर के सभी संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित होंगे। जिसमें शहर के प्रमुख संत, राजनीतिक दल, अखाड़े के संत आदि लोग शीरकत करेंगे।
समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह व अजय सिंह ने शोभायात्रा में सभी शहरवासियों से आने काआग्रह किया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh