Advertisement

श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में अपनी 14वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई

कानपुर। सनातन पद्धति के अनुसार चैत्र नवरात्र में नव वर्ष का शुभारंभ होता है भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे शहर में धूमधाम से मनाया जाता है इसी कड़ी में आज श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में अपनी 14वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त एकत्रित हुए। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया व गले में पट्टिका और सर पर भगवा रंग की पगड़ी पहनाकर शोभायात्रा में आमंत्रित किया गया।भगवान श्रीराम के जयकारो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भगवान स्वरूप में सजे हुए छोटे – छोटे बच्चे पंद्रह रथों पर विराजमान होकर शोभायात्रा का आकर्षण का केंद बना रहा। भगवान के रूप में कोई प्रभु श्री राम तो कोई माता सीता वह कोई भगवान शिव तो कोई माता पार्वती बना हुआ था साथ में एक रथ बाबा श्री श्याम के दरबार से भी सजाया गया था जो की शोभायात्रा में साथ में चल रहा था। वहीं शोभायात्रा में लगभग 300 मातृशक्ति के रूप में उपस्थित रही, जिन्होंने भगवा रंग की साड़ी और भगवा रंग की पगड़ी को धारण कर रखा था। वहीं सनिगवां क्षेत्र की किन्नर गुरु महंत नीलम यादव व काजल शुक्ला भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रही। वहीं ढोल, ताशे और ब्रम्हनाद की थाप पर पूरी शोभायात्रा में ऊर्जा का संचार होने लगा। लगभग शोभायात्रा के तीन किलोमीटर का पुरा मार्ग लाइटों से सजाया गया था। शोभायात्रा श्री बालाजी मंदिर टेंपो स्टैंड से प्रारंभ होकर अन्ना चौराहा होते हुए चिस्ती नगर, तिरंगा चौराहा से हाईवे की ओर से होते हुए श्री बालाजी मंदिर टैंपो स्टैंड पर शोभायात्रा का समापन किया गया।
श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि यह शोभायात्रा की शुरुआत 2011 में हुई थी तब से लगातार समिति परिवार भगवान प्रभु श्रीराम की रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन करता आ रहा है। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले, करौली शंकर महादेव संतोष भदौरिया, विकास सिंह भोले, महंत अरुण पूरी जी महाराज, महंत जितेंद्र दास जी महाराज, मनोज शुक्ला,पूर्व पार्षद सौरभ तिवारी, पार्षद विजय लक्ष्मी यादव, पार्षद पति मनोज यादव, उमेश शर्मा, समिति महामंत्री अजय सिंह, नीरज यादव, रवि भदौरिया व हजारों राम भक्त मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh