Advertisement

द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया के द्वारा आराधना सभा का आयोजन हुआ

गुड फ्राइडे पर्व का आयोजन द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया 173 गोवा गार्डन कल्यानपुर कानपुर में आयोजित किया गया जिसमें भक्तजनों ने उपस्थित होकर प्रभु यीशु मसीह के द्वारा दिए गए महान बलिदान को याद किया  कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदर गीत “मैं आजाद हूँ नामक गीत से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिशप पंकज राज मलिक ने बताया की किस प्रकार समस्त मानव जाति के के कारण ही प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा इसके उपरांत सात पादरियों ने क्रूस पर से प्रभु येशु मसीह के द्वारा कही गई सात वाणियों पर प्रकाश डाला पैराडाइस एंजेल बैंड” के मधुर गीत संगीत जैसे ‘मैं हाथ उठाकर गाऊँगा’ ‘मैंने ढूँढा है सारा जहांन गीतों को सुनकर सब आत्मविभोर हो गए। कार्यक्रम के उपरांत सभी भक्तजनों के लिए जलपान की भी व्यवस्था थी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अनुपमा मलिक, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सागर मैसी, अनुराज, श्रीमती शरॉन, श्रेयराज, अभिमन्यु, सौरभ, राज, रिक्की, अमन एल्विन मनीष लॉरेंस, आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh