ऐसे ही कोई महान नहीं होता है, अपने 34 वर्ष से जनता के साथ मिलकर कानपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके, उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा अध्यक्ष सतीश महाना अपनी जनता से समय निकाल कर जरूर सम्पर्क करते हैं आज उन्होंने अपनी टीम के साथ महाराजपुर के गांधी ग्राम में जनता से मिलकर उनके हालचाल लिया व साथ बैठकर चाय का भी आनंद लिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज वार्ड 26 गांधी ग्राम में सुबह सुबह मार्निंग वॉक पर निकले व क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को जाना व विकास कार्य की समीक्षा किया। मार्निंग वाक के समय एच ए एल, पटेल नगर,राजा मार्केट, गांधी ग्राम में आमजन मानस से मुलाकात किया। उनके साथ पार्षद नरोत्तम कुमार ,लाला त्रिवेदी, अमिताभ पाण्डेय,श्री कांत मिश्रा,काशी प्रसाद मिश्रा,जिंदल बोहरा, संतोष दुबे, कविता मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
मार्निंग वाक करके क्षेत्र की समस्या को जाना-सतीश महाना


















