कानपुर। व्यापारिक संगठनों ने अपनी दुकाने 2 बजे तक बंद रखने के दौरान शुभम द्विवेदी की याद में श्रद्धांजलि सभा की।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी समेत 26 पर्यटकों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। आंखों में आंसू संग आक्रोश लेकर शहर भर में विरोध प्रदर्शन किए गए। आतंकियों की बर्बरता के विरोध में कई स्थानों पर कैंडल मार्च और मौन जुलूस निकाले गए।
कानपुर के सपूत शुभम द्विवेदी सहित मारे गए अन्य पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा हुई। सभा कर सरकार से करारा जवाब देने की मांग की गई। दिन भर सड़कों पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगते रहे। वही मूलगंज चौराहे पर गया प्रशाद लैन व्यवसायी संगठन ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। पाकिस्तान के संसद भवन का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए गया प्रशाद लैन व्यवसायी संगठन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। महामंत्री राजा गुप्ता ने कहा कि यह हमला केवल व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि पूरे देश की एकता और अखंडता पर हमला है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर इसका जवाब देना होगा। गया प्रशाद लैन व्यवसायी संगठन ने चौक सर्राफा होते हुए मूलगंज तक आतंकवाद के विरोध मे पुतला लेकर जुलूस निकला और फिर मूलगंज चौराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारो के साथ पुतला फूंका पुतला फूकने के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस मौके पर राजेश गुप्ता अध्यक्ष, राजा गुप्ता महामंत्री, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता,कालू साधवानी, पंकज अरोड़ा, पोलू कश्यप, पंकज गर्ग, मल्लन चेयरमैन, विकास टण्डन, निशु नागवंशी, संतोष गुप्ता, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला,आतंकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे


















