Advertisement

लाल बंगला से निकली आक्रोशित यात्रा

भारतीय जनता पार्टी जाजमऊ मंडल अध्यक्ष ननदू शुक्ला व हरजिंदर नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान मे आज उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय, लाल बंगला से पहलगाम में हुई आतंकवादियों द्वारा कायराना हरकत की घटना को देखते हुए बेकसूर दिवंगत हिंदुओं की निर्मम हत्या के लिए श्रद्धांजलि सभा हुई,सभी मृतक हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए व घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
उनकी याद में मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ साथ आक्रोशित कैडिल यात्रा भी निकाली गई। जो कि सुभाष रोड, लाल बंगला बाजार,एन टू रोड होते हुए हरजिंद्र नगर आदि विभिन्न मार्गो से निकली। पाकिस्तान मुर्दाबाद, मुर्दाबाद,भारत माता की जय, वन्दे मातरम, हिन्दू संगठन एक हो, एक के बदले दस सिर चाहिए आदि घोष के साथ आक्रोशित यात्रा निकाली गई।
इस बाबत विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष  राजीव महाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब समय आ गया है, भारत देश को बदला लेने का, घर्म पूछकर निर्मम हत्या किया, हिन्दूओ में बेहद आक्रोश व्याप्त है। इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए हमें एकजुट होना होगा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। घर्म पूछकर जो निर्मम हत्या की गई है उससे भारत में ही नहीं पूरे विश्व के हिन्दूओ में बेहद आक्रोश है। पीओके पर भी कब्जा करके आतंकवाद को समाप्त करना चाहिए। अब हिन्दू शांत नहीं बैठने वाला है, आम जनमानस में बेहद आक्रोश है। पाकिस्तान ही नहीं बंगलादेश में भी हिन्दूओ पर अत्याचार हो रहे हैं। इसको रोकने चाहिए। मंडल अध्यक्ष नंदू शुक्ला ने भी आतंकवाद किसी भी कीमत पर अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हिन्दू संगठन एक होकर अब पाकिस्तान के माध्यम से भारत में जो आतंकवाद फैलाया जा रहा है, उसे अब हर हाल में समाप्त किया जायेगा। आज इस सभा में प्रमुख रूप से राजीव महाना, भवानी शंकर राय,नन्दू शुक्ला, सोनू बाबा, अशोक मेम्बर, सुमित बघावन, दिनेश शास्त्री, बलवीर सिंह, विजय तिवारी,अमित दुआ आदि लोग उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में पार्षद भवानी शंकर राय के नेतृत्व में रामादेवी चौराहे से भी एक यात्रा निकाली गई, जिसमें मोनू ठाकुर, रजत सिह, अमरनाथ आदि ने आतंकवाद के खिलाफ पुतला लेकर चले व हरजिंदर नगर में पुतला दहन करके नम आंखों से शहीदो को यादकर श्रध्दाजंलि दिया।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh