कानपुर। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने, डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर दस बिन्दुओं पर स्टेशन मास्टर्स की मांगों का जिक्र किया है।ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के कानपुर मंडल सचिव ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय ने 10 बिंदुओं पर अपने लंबित समस्याओं के समाधान के लिये ज्ञापन देकर चर्चा की। जिसका समर्थन मे चकेरी रेलवे स्टेशन स्टाफ ने इस अभियान का समर्थन किया है। वही आज मजदूर दिवस के अवसर पर कानपुर में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई और सरकार से स्वास्थ्य जांच, आवास सुविधा और पुरानी पेंशन योजना के लाभ की मांग की गई।
हर साल एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (लेबर डे) के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे सम्मान और गर्व के साथ श्रमिकों को सलाम किया जाता है। लेबर डे विश्व के उन करोड़ों श्रमिकों को समर्पित है, जिनकी मेहनत, लगन और समर्पण से देश प्रगति की दिशा में आगे बढ़ते हैं। अगर बात करें भारत की तो देश में लेबर डे यानी मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1923 चेन्नई में हुई थी। आज मजदूर दिवस के अवसर पर कानपुर में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल सचिव ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय द्वारा किया गया। इस मौके पर डिवीजन मंडल मीडिया कोर्डिनेटर शिवम् राज , सतेंद्र ,अमित आदि पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की मांगो को लेकर समर्थन मे कर्मचारी


















