Advertisement

परिजनों ने शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की

 

कानपुर उघोग व्यापार मंडल के महा मंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, वरिष्ठ मंत्री सुशील गुप्ता, नव ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डाक्टर के के शुक्ला, एअर फोर्स रिटायर्ड अधिकारी एवं आईफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ला, एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने आज पहलगांव में आतंकवादियों की गोली से मारे गए शुभम द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात किया। शुभम की दो माह पहले ही शादी हुई थी। आज राज्यपाल कलराज मिश्रा ने भी परिजनों से मुलाकात किया। शुभम द्विवेदी के पिता ने राज्यपाल कलराज मिश्र से शुभम को शहीद का दर्जा दिलाने जाने की मांग किया,जिस पर कलराज मिश्र ने कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय निकाल कर मिलेगे व हर हाल में शुभम द्विवेदी को शहीद का दर्जा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभम के पिताजी ने यह भी कहा कि पहलगांव में आतंकवादी हमले में कहीं न कही सरकार भी जिम्मेदार हैं, वहां पर कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नही था, उन्होंने यह भी कहा कि कहीं न कहीं आतंकवादियों के साथ घोड़े वाले की भी हरकते संदिग्ध प्रतीत होती है क्योंकि हमारे 11 लोगों की टीमके सदस्यों में से 6 लोगों ने ऊपर जाने से मना भी किया लेकिन घोड़े वाले प्रेशर बना रहे थे और जोड़े में चलने का प्रेशर बना रहे थे। ऊपर पहुंच कर सबसे पहले शुभम से ही पूछा आप हिन्दू हो या मुसलमान मेरी बहू ने मुस्कुराते हुए पूछा भइया क्या बात है, आतंकवादी ने कहा कि आप हिन्दू हो या मुसलमान अगर मुसलमान हो तो कलमा सुनाओ, शुभम ने हिन्दू कहा ही था तभी उसके माथे पर गोली मार दिया। हमारे पुत्र को सबसे पहले गोली मारी जिससे बहुत से लोग छिप कर भाग गये, मेरी सरकार से गुजारिश है कि मेरे बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए, यहां तक कि सभी को जिन्होंने प्राणों की आहुति दी शहीद का दर्ज मिलना चाहिए।और इसका बदला निर्णायक रूप से होना चाहिए जिससे किसी और मां के बेटे को यह दिन देखना न पड़ें।आज उसकी अस्थियां प्रयाग में प्रवाहित की जायेगी। 5 मई को हाथी गांव में ही शांति पाठ किया जायेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh