Advertisement

परशुराम जयंती पर महाआरती का भव्य आयोजन

सर्व श्री ब्राह्मण सभा जेके कॉलोनी के तत्वावधान मे आज सांस्कतिक समारोह व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राकेश तिवारी, मनोज शुक्ला, बाल योगी अरुण चेतन पुरी जी, आचार्य सुधीर भाई मिश्रा, रामू मिश्रा, डाक्टर के के शुक्ला, विनोद मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, अभिताब पांडे, संजय शुक्ला , शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू महामंत्री आदि लोग मौजूद रहे। अरूण चेतन्य पुरी महराज ने कहा कि परशुराम जयंती के अवसर पर बाहमण को एक रहने की जरूरत है। हमेशा दूसरों के लिए उपकार करने की सोच रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने सम्बोधन में ब्राह्मण को एकता का संदेश दिया। परशुराम जी के जीवन से हमको सिखने की जरूरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राम की झांकी, हनुमान की झांकी आकर्षक का केंद्र बिंदु रहे। भजन संध्या में इतनी शक्ति हमें देना दाता पर आये अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर किया। अन्त में महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।इसमें प्रमुख रूप से प्रमोद तिवारी, राकेश तिवारी,पार्षद कैलाश पांडे, मनोज शुक्ला, संजय शुक्ला, राजेश कुमार, विनय मिश्रा , सिद्धांथ मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh