Advertisement

09 जुलाई 2025 को एक दिवसीय हड़ताल का किया आह्वान

कानपुर- कामरेड राम आसरे भवन CPM कार्यालय कालपी रोड मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें हिंद मजदूर सभा के केंद्रीय संगठन मंत्री तारिणी कुमार पासवान ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20/05/2025 को देशव्यापी एक दिवसीय श्रमिक हड़ताल 10 राष्ट्रीय श्रमिक संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा आह्वान किया गया था, उसे राष्ट्रीय आपदा को देखते हुए स्थागित कर पुनः दिनांक 09/07/2025 को सरकार द्वारा मजदूरों को गुलाम बनाने हेतु चार श्रमिक कोड लागू करने, किसानों पर तीन कृषि कानून थोपने, व बीमा, बैंक, रेलवे, एफ.सी.आई, रक्षा, बिजली, एयर इंडिया आदि सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण करने तथा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी, महंगी शिक्षा, महंगी स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं और सार्वजनिक रूप से वंचित वर्गों पर अत्याचार तथा बेरोजगार शिक्षित युवाओं पर अनावश्यक लाठी व अत्याचार कर मुंह बंद करने की कार्यवाही के विरुद्ध हम सभी श्रमिक कामगार किसान बेरोजगार व प्रताड़ित जनसमूह मिलकर देश को लूटने वाले पूंजीपतियों से बचाने के लिए आगे आए सरकार तानाशाही की तरफ बढ़ रही है, देश के चंद पूंजीपतियों को लाभ देकर देश को आर्थिक गुलाम बनाने के विरुद्ध सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच का 09 जुलाई 2025 को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान करते हैं प्रमुख मांगो की गई चार श्रमिक कोड कानून को रद्द करें। श्रमिकों के न्यूनतम वेतन 26000/- प्रतिमाह निर्धारित करें ओल्ड पेंशन स्कीम कानून (OPS) बहाल करें सार्वजनिक क्षेत्र के उपकरणों का निजीकरण बंद करें ठेकेदारी प्रथा समाप्त करें संविदा कर्मचारियों को नियमित करें। सामान कार्य का सामान वेतन निर्धारित करें आंगन बाड़ी आशा मिड डे मील सभी स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करें किसानो की उपज के उचित मूल्य निर्धारण की गारंटी दी जाए मजदूरों से 8 घंटे से ज्यादा काम लेना बंद करें l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh