कानपुर-अर्शी गर्ल्स इंटर कॉलेज चमनगंज में “मदर्स डे” के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं की माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नजमा जाफरी, संस्थापक अर्शी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस, रहीं, विशेष अतिथि के रूप में नूरीन जाफरी, एडवोकेट, हाई कोर्ट, उपस्थित रहीं मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए माँ के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि माँ ईश्वर का साक्षात रूप होती है, और माँ का कर्ज कोई नहीं चुका सकता माँ वह शक्ति है जो संतान को जीवन देती है, पालन-पोषण करती है और हर परिस्थिति में मार्गदर्शन करती है माँ की ममता, त्याग और प्रेम संपूर्ण सृष्टि की सबसे अनमोल निधि है कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें माताओं और बच्चों ने सहभागिता की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं नाट्य रूपांतरण ने सभी का मन मोह लिया, विशेष रूप से माँ-बेटी की जोड़ी द्वारा प्रस्तुत भावानात्मक प्रस्तुतियां कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं कार्यक्रम के सफल संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया जिसके लिए विद्यालय परिवार ने आभार प्रकट किया अंत में विद्यालय के संस्थापक ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया।
अर्शी गर्ल्स इंटर कॉलेज में “मदर्स डे” के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया


















