Advertisement

पूर्व विधायक को फोन कर मुख्यमंत्री ने जाना शहर का हाल दिया आश्वासन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छावनी से पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया को फोन कर पूर्व विधायक के अस्वस्थ होने की व्यक्तिगत जानकारी ली और स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश दिए जिस पर रघुनन्दन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और कानपुर नगर में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करते हुए ऑक्सीजन एवं इंजेक्शन आपूर्ति पर ध्यानाकर्षण कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑक्सीजन आपूर्ति भी पर्याप्त कर दी गई है और साथ ही कानपुर नगर में कोरोना महामारी को ध्यान गत रखते हुए इंजेक्शन रेमडेसीविर की आपूर्ति दोगुनी कर दी गई है और किसी प्रकार की कोई समस्या आम जनता को ना हो इस के दिशा निर्देश जिले के आला अधिकारियों को दे दिए गए हैं। जिस पर रघुनन्दन सिंह भदौरिया ने धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh