कानपुर-मरियमपुर अस्पताल शास्त्री नगर कानपुर में एक नवीन एवं सुसज्जित इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया गया आधुनिक सुविधाओं से लैस पूर्णतया मरीजों की सेवा में होगा इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर केके एंटनी पल्ली पुरोहित संत फ्रांसिस चर्च अशोक नगर कानपुर के कर-कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयेश नारंग मेडिकल सुपरिटेंडेंट एवं प्रशासक पूर्णिमा जैकब ने बताया कि मरियमपुर अस्पताल में कानपुर और उसके आसपास के जिलों के लोगों के लिए अपने अत्यधिक और सुसज्जित 24×7 आपातकालीन एवं ट्रामा केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया है 1961 में एक मातृत्व अस्पताल के रूप में शुरू हुआ मरियमपुर अस्पताल आज प्रसूति एवं स्त्री रोग बाल रोग एवं सर्जरी मेडिसिन हड्डी रोग सर्जरी न्यूरो एंडोक्रिनोलॉजी एवं डायबिटीज रोग पेट एवं लीवर रोग गुर्दा रोग नेत्र रोग त्वचा रोग मानसिक रोग नाक कान गला रोग दर्द क्लिनिक फिजियोथैरेपी न्यूट्रिशन जैसे 20 से अधिक विभागों और 24×7 आईसीयू एक्स-रे मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर परिसर दवाखाना पैथोलॉजी ब्लड बैंक के साथ एक सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बन गया है इस अस्पताल में अनुभवी चिकित्सक विशेषज्ञ और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध है साथ ही निर्धन और असहाय लोगों के लिए बेहतर और न्यूनतम शुल्क में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता रही है कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि फादर केके एंटनी पल्ली पुरोहित मरियमपुर अस्पताल प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अस्पताल द्वारा गरीब और असहाय लोगों के लिए रियायती दामों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए साथ ही अस्पताल को यह सुनिश्चित करना होगा कि स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए सुलभ हों, खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हो इस मौके पर जायश नारंग सुप्रिटेंडेंट, पूर्णिमा जैकब प्रशासक, वरिष्ठ डॉक्टर कल्पना मेहता, डॉक्टर अंजू खन्ना, डॉक्टर विमलेश चंद्र, डॉ संजय वर्मा, डॉक्टर जीएस ग्रोवर, डॉक्टर सत्यकांत तिवारी, डॉक्टर गुलरेज रहमानी, डॉक्टर शिल्पा सहित अस्पताल प्रशासन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा!
मरियमपुर अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर का हुआ उद्घाटन


















